Kriti Sanon Deepfake Video: कृति सैनन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बाद से बवाल मचा है। इस वीडियो में बैठी हुईं नजर आ रही हैं कि तभी एक शख्स आकर उनको किस करने लगता है। वीडियो ने इंटरनेट हिला डाला है और लोग बार बार इसको देख रहे हैं।

कृति सैनन ने कई शानदार फिल्में की हैं और किसिंग सीन भी दिए हैं लेकिन इस वीडियो में वो कुछ अलग लग रही हैं। जी हां, तरह से वो शख्स कृति को किस कर रहा वो किसी फिल्म का रोमांटिक सीन नहीं बल्कि अश्लील फिल्म का एक थर्ड ग्रेड सीन नजर आ रहा है।
इस वीडियो को लेकर लोगों ने कई तरह से सवाल किए हैं और हैरान हैं कि कृति ऐसे सीन्स कैसे कर सकती हैं? सबसे बड़ा सवाल ये है कि ये किस फिल्म का सीन है?
डीपफेक वीडियो हो रहा है वायरल
एआई का दौर है और इस वक्त किसी भीव चीज पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। पड़ताल करने पर पता चला कि कृति सैनन ने इस तरह का सीन किसी फिल्म में नहीं दिया है बल्कि ये एक डीपफेक वीडियो है। किसी ने कृति सैनन की तस्वीर का फायदा उठाते हुए इस तरह की घटिया हरकत की है। वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और इसका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि कृति सैनन की तरफ से इस वीडियो को लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है लेकिन इतना तो तय है कि वो काफी नाराज होने वाली हैं। ये पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस के वीडियो और फोटोज केस साथ छेड़छाड़ की गई है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। कोई पूछ रहा है कौन सी फिल्म है तो कोई कह रहा है कि ये एआई है। किसी ने इस वीडियो को हॉट कहा तो किसी का कहना है कि ये बेहद अश्लील सीन है। हालांकि सच्चाई ये है कि वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। बेवजह में हीरोपंती एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है। कृति सैनन ने कई शानदार एक्टर्स के साथ काम किया है लेकिन किसी के साथ ऐसे सीन्स देने से वो बचती हैं। वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।



