Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ ‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट को लोकसभा में पेश कर दिया गया है. विपक्ष ने इस मुद्दे पर भारी हंगामा किया है. एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ने महुआ मोइत्रा के मामले में अपनी प्रथम रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी. कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने इस दौरान जोरदार नारेबाजी की. उनका कहना है कि महुआ को जानबूझकर निशाना बनाया गया है.
एथिक्स कमिटी की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को ‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले में लोकसभा से निष्काषित करने की सिफारिश की गई है. विपक्षी सांसदों का कहना है कि महुआ को सदन से निष्काषित करने पर फैसला लेने से पहले कमेटी की सिफारिशों पर सदन में विस्तार से चर्चा होनी चाहिए. महुआ के खिलाफ एथिक्स कमिटी ने पिछले महीने रिपोर्ट को स्वीकार किया था. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर लोकसभा में पेश की गई रिपोर्ट में क्या-क्या सिफारिशें की गई हैं.



