Assembly Election 2023 Election Result 2023 Madhya Pradesh Chhattisgarh Telangana Rajasthan 9am Trend Congress BJP

Assembly Election 2023 Election Result 2023 Madhya Pradesh Chhattisgarh Telangana Rajasthan 9am Trend Congress BJP


Assembly Election 2023 Information: मध्य प्रदेश की 230, छत्तीसगढ़ की 90, राजस्थान की 199 और तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है. पहले रुझान के कुछ घंटे बाद भी अभी हर राज्य में सभी दल एक दूसरे को टक्कर देते दिख रहे हैं. पहले रुझान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच मैच 2-2 से ड्रा होता दिख रहा है. हालांकि यह शुरुआती स्टेज ही है. आइए आपको बताते हैं कि सुबह 9 बजे के रुझान के हिसाब से किस राज्य में कौन आगे चल रहा है.

मध्य प्रदेश 

मध्य प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 197 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं. एमपी में बीजेपी 105 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 90 सीटों पर आगे चल रही है. रुझान में अभी कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही मुकाबला नजर आ रहा है. अन्य दल 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 76 सीटों पर रुझान आ गए हैं. सुबह 9 बजे तक के दूसरे रुझान में बीजेपी 38 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है. रुझान में अभी कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही मुकाबला नजर आ रहा है.

राजस्थान 

राजस्थान में 199 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं. सुबह 9 बजे तक के रुझान में बीजेपी 104 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 80 सीटों पर आगे चल रही है. रुझान में अभी कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही मुकाबला नजर आ रहा है. अन्य दल 15 सीटों पर आगे है.

तेलंगाना का रुझान सुबह 9 बजे तक

तेलंगाना में दूसरे चरण के रुझान सामने आ गए हैं. अब तक 105 सीटों के रुझान आए हैं. तेलंगाना में सुबह 9 बजे तक के रुझान में कांग्रेस 60 सीटों पर आगे है, जबकि बीआरएस 33 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी पहले रुझान में 5 सीटों पर बढ़त मिली हुई है. अन्य दल 7 सीटों पर आगे हैं.

कब कहां हुआ चुनाव

बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव हुआ था. पहले चरण में 20 सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान हुआ था. इसके बाद 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ की बाकी बची 70 सीटों पर और मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर मतदान हुआ था. 25 नवंबर को राजस्थान की 199 सीटों के लिए मतदान हुआ था, जबकि तेलंगाना में 30 नवंबर को 119 सीटों पर वोटिंग हुई थी.

ये भी पढ़ें

Karkardooma Court docket ने दिल्ली पुलिस के वकील से कहा- ‘आप इस केस को छोड़ दीजिए’ शरजील इमाम की याचिका पर 9 दिसंबर को होगी सुनवाई