<p type="text-align: justify;"><sturdy>Chhattisgarh Election Result 2023:</sturdy> छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावे के लिए मतगणना शुरू हो गई है और रुझान भी आने लगे हैं. रुझानों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सीट पाटन पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार विजय बघेल आगे चल रहे हैं. विजय बघेल लोकसभा सांसद हैं और भूपेश बघेल के रिश्तेदार हैं. पाटन में चुनाव प्रचार के दौरान दोनों एक दूसरे पर खूब बयानबाजी करते नजर आए थे. एक चुनावी रैली के दौरान भूपेश बघेल ने कहा था बाप बाप होता है. पलटवार में विजय बघेल ने कहा था कि वो बड़े बाप हैं.</p>



