ABP C Voter Exit Poll On CM Face: चार राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव की मतगणना रविवार (3 दिसंबर) को होगी. उससे पहले एबीपी न्यूज-सी वोटर की ओर से किए गए एग्जिट पोल में इन राज्यों में मुख्यमंत्री की पसंद को लेकर जनता ने अपनी राय साझा की है. सर्वे के आंकड़े चौंकाने वाले हैं.
राजस्थान में सीएम की पसंद कौन?
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर ज्यादा एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़ों में बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई गई है लेकिन सीएम की पसंद को लेकर एबीपी न्यूज-सी वोटर एग्जिट पोल के आंकड़े दिलचस्प हैं. पोल के आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान में सीएम की पहली पसंद अब भी मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही हैं.
पोल के नतीजों के मुताबिक, 36 फीसदी लोगों ने अशोक गहलोत सीएम की पसंद बताया, दूसरे नंबर पर बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को 23 फीसदी लोगों ने सीएम की पसंद बताया. इसके बाद 18 फीसदी लोगों ने कांग्रेस के सचिन पायलट, पांच फीसदी लोगों ने बीजेपी के गजेंद्र शेखावत और चार फीसदी लोगों ने बीजेपी के राजेंद्र राठौड़ को सीएम की पसंद बताया. वहीं, 14 फीसदी लोगों ने अन्य को सीएम की पसंद बताया है.
मध्य प्रदेश में कमलनाथ सीएम की पहली पसंद
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी ज्यादातर एग्जिट पोल के आंकड़ों में बीजेपी को ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है लेकिन यहां सीएम के रूप में पहली पसंद कांग्रेस नेता कमलनाथ बने हुए हैं.
एबीपी न्यूज के लिए किए गए सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 41 फीसदी लोगों ने कमलनाथ को सीएम की पहली पसंद बतया. वहीं, मौजूदा मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान को 32 फीसदी लोगों ने सीएम की पसंद बताया. वहीं, बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को 10 फीसदी लोगों ने सीएम की पसंद बताया. इसके अलावा 17 फीसदी लोगों ने अन्य को सीएम की पसंद बताया.
खबर अपडेट हो रही है……..



