Assembly Election Result 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छतीसगढ़ और तेलंगाना में चुनाव रिजल्ट से पहले जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. रिजल्ट से पहले नेताओं की मुलाकातें हो रही है और अपनी-अपनी जीत के दावे किए जा रहे हैं. कांग्रेस-बीजेपी दोनों ही पूर्ण बहुमत मिलने का दावा कर रही हैं. वहीं बीआरएस का भी एग्जिट पोल के उलट दावा है कि लगातार तीसरी बार वो सरकार बनाएगी.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार (2 दिसंबर) को विश्वास जताया कि राजस्थान और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में मतगणना में बीजेपी को बहुमत मिलेगा. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ लहर चल रही है. ऐसे में हम ही जीतेंगे. साथ ही आंध्र प्रदेश के सीएम जगन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस जीतेगी तो भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने कहा कि ऐसा नहीं होगा.
मध्य प्रदेश को लेकर बीजेपी और कांग्रेस का दावे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि उनकी बीजेपी भारी बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखेगी. उन्होंने कहा, ”(प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी के प्रति प्यार और विश्वास, केंद्र और राज्य की योजनाओं, मध्य प्रदेश के अभूतपूर्व विकास के कारण भाजपा को कहीं ज्यादा सीट मिलेंगी.”
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, ”मुझे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर भरोसा है.’’ पार्टी के बागियों और निर्दलीय उम्मीदवारों (त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में) तक पहुंचने के बारे में एक सवाल के जवाब में, उन्होंने कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं होगी. कांग्रेस ने एक पोस्टर भी जारी किया है. इसमें कमलनाथ दिख रहे हैं. पोस्टर में लिखा, ”जनता का देने साथ फिर आ रहे हैं कमलनाथ.”
MP elections: On counting day eve, Congress places up ‘banner of victory’ in Bhopal
Edited video is out there on PTI Movies (https://t.co/L2D7HH3xZ2) #PTINewsAlerts #PTIVideos @PTI_News pic.twitter.com/zxiLEPjs3d
— PTI Information Alerts (@PTI_NewsAlerts) December 2, 2023
राजस्थान को लेकर किसने क्या कहा?
बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा, ”जनता का इंतजार खत्म होगा. अराजकता और भ्रष्टाचार से छूट मिलेगी. राजस्थान को कांग्रेस की इस लूट वाली सरकार से अब मुक्ति मिलेगी. इस बीच राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने दौसा स्थित मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन किए.
वहीं कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारी सरकार राजस्थान में बनेगी. मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि क्योंकि मैंने राजस्थान में समय बिताया और जमीनी स्थिति जानता हूं. बीजेपी परिणाम आने के बाद अपने सारे बयान वापस लेगी.
इस बीच कांग्रेस की अहम बैठक होनी है. इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रात के नौ बजे सभी उम्मीदवारों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे.
तेलंगाना को लेकर किया ये दावा
वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की चीफ वाईएस शर्मिला ने कहा कि एग्जिट पोल तेलंगाना के लोगों की सटीक नब्ज़ होनी चाहिए. हम उम्मीद कर रहे हैं कि तेलंगाना में अच्छे दिन लौटेंगे और राज्य में करोड़ों लोग वास्तव में एग्जिट पोल से खुश हैं और प्रार्थना करते हैं कि यह वास्तविकता में बदल जाए. मैं उनमें से एक हूं.”
उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि सीएम केसीआर विधायकों को खरीदने और किसी भी तरह सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं. खैर फिर से केसीआर खुद को पिछले दरवाजे से राजनीति करने वाले व्यक्ति के रूप में साबित कर रहे हैं. ऐसे में हम मांग करते हैं कि केसीआर इससे बचें. मुझे वास्तव में उम्मीद है कि कांग्रेस सत्ता में आएगी. ये ही एक कारण है कि वाईएसआर तेलंगाना पार्टी ने चुनाव नहीं लड़ा.”
#WATCH | YSR Telangana Celebration president YS Sharmila says, “The exit polls ought to be the precise pulse of the individuals of Telangana. We hope that good days will return to Telangana and crores of individuals in Telangana are literally pleased with the exit polls and pray that it turns… pic.twitter.com/6LkbtDXIWY
— ANI (@ANI) December 2, 2023
इस पर सीएम केसीआऱ की भारत राष्ट्र समिति (BRS) के सांसद के केशव राव ने कहा कि एग्जिट पोल का कोई महत्व नहीं है. विश्वास है कि हम फिर से सत्ता में वापसी करेंगे.
छत्तीसगढ़ को लेकर किसने क्या कहा?
कांग्रेस के दावे और एग्जिट पोल पर बीजेपी उम्मीदवार विजय बघेल ने कहा कि हमारी सरकार बहुमत से बनेगी. बता दें कि तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए चुनाव का परिणाम रविवार (3 दिसंबर) को आएगा. राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है. वहीं तेलंगाना में बीआरएस तो मध्य प्रदेश में बीजेपी सत्ता पर काबिज है.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: चुनाव नतीजों से पहले वसुंधरा राजे ने बढ़ाई हलचल, राज्यपाल कलराज मिश्र से की मुलाकात



