<sturdy>Climate Upate:</sturdy> मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास कम दबाव बनने की जानकारी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि कम दबाव के कारण 29 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान आ सकता है.

इस बीच मौसम विभाग ने पिछले 2-3 दिनों में पूर्वी हवाओं के पश्चिमी विक्षोभ के संपर्क के कारण पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश, गरज और ओलावृष्टि की सूचना भी दी है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार साइक्लोन के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 29 नवंबर के आसपास बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर एक दबाव में तब्दील होने की उम्मीद है. इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा.

<sturdy>मौसम विभाग ने दी थी चेतावनी
</sturdy>आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्र ने सोमवार (27 नवंबर) को कहा, "उत्तर-पूर्वी मानसून और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश, तूफान, बिजली और ओलावृष्टि हुई. हमने लगभग पांच दिन पहले ही इसकी चेतावनी दी थी."

उन्होंने कहा कि फेज-लॉक अब कमजोर हो गया है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी, लेकिन उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में अभी भी बारिश जारी रहेगी.

<sturdy>अंडमान सागर के ऊपर बादल</sturdy>
इससे पहले एजेंसी ने कहा था कि दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बादल छाए हुए हैं. फिलहाल यहां अधिकतम हवा की गति 10 समुद्री मील से लेकर 20 समुद्री मील है. हालांकि, आईएमडी ने इसके कारण किसी भूस्खलन की कोई संभावना नहीं जताई.

<sturdy>इन इलाकों में जताई थी बारिश की संभावना
</sturdy>मौसम विभाग ने कहा था कि 27-29 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, छिटपुट गरज और बिजली गिरने की संभावना है.

इसके अलावा मौसम विभाग ने सोमवार को विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना जताई थी. वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई थी.

<sturdy>यह भी पढ़ें- सिलक्यारा सुरंग की साइट पर पहुंची PMO की टीम, NDMA ने बताया- बारिश नहीं बनेगी बाधा, निकाली गई ऑगर मशीन</sturdy>