कपिल देव को वर्ल्ड कप का न्योता न मिलने पर भड़के जयराम रमेश

कपिल देव को वर्ल्ड कप का न्योता न मिलने पर भड़के जयराम रमेश


IND vs AUS Remaining 2023: भारत-ऑस्‍ट्र‍ेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले गए वर्ल्‍ड कप फाइनल मैच में भारत को श‍िकस्‍त म‍िली है. फाइनल मुकाबले में भारतीय क्र‍िकेट टीम के पूर्व कप्‍तान कप‍िल देव को न्‍योता नहीं म‍िलने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कड़ी नाराजगी जताई है. 

जयराम ने एक्‍स पर कहा, ” यह पूरी तरह से अस्वीकार्य और बहुत ही तुच्छ है कि कपिल देव को अहमदाबाद में विश्व कप फाइनल के लिए क्रिकेट प्रतिष्ठान की तरफ से आमंत्रित नहीं किया गया . बेदी की तरह, कपिल देव भी अपनी बात कहने के लिए जाने जाते हैं और वह कुछ महीने पहले आंदोलनकारी महिला पहलवानों के समर्थन में खुलकर सामने आए थे.