‘प्रिय टीम इंडिया…’, विश्वकप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन

‘प्रिय टीम इंडिया…’, विश्वकप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन


ICC World Cup 2023 Closing: गुजरात के अहमदाबाद में रविवार (19 नवंबर) को आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की हार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया आई है. पीएम मोदी ने अपने X हैंडल पर लिखा, ”प्रिय टीम इंडिया, विश्व कप के दौरान आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय था. आपने बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेला और देश को बहुत गौरव दिलाया. हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं.

पीएम मोदी ने विश्व कप में जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को लेकर भी एक पोस्ट किया. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को बधाई दी. पीएम मोदी ने लिखा, ”विश्व कप की शानदार जीत पर ऑस्ट्रेलिया को बधाई! पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा, जिसका समापन शानदार जीत के रूप में हुआ. ट्रैविस हेड को आज उनके उल्लेखनीय खेल के लिए बधाई.”