Raghav Chadha Suspended: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा राज्यसभा से अनिश्चितकालीन निलंबन होने को लेकर शुक्रवार (3 नवंबर) को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की. कोर्ट ने उनसे कहा उपराष्ट्रपति और चेयरमैन जगदीप धनखड़ से माफी मांगने को कहा. इसपर राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की है.
राघव चड्डा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि मैं राज्यसभा के सभापति (जगदीप धनखड़) से व्यक्तिगत रूप से मिलूं. इसको देखते हुए और अपने निलंबन को लेकर सभापति के साथ जल्द से जल्द बैठक करने को लेकर समय मांगा है”
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी से दिवाली की छुट्टियों के बाद मामले को लेकर उनसे आगे के घटनाक्रम के बारे में बताने को कहा.
Pursuant to order of the Hon’ble Supreme Court in the present day the place I undertook to fulfill the Hon’ble Chairman of Rajya Sabha personally, I’ve sought an appointment from the Hon’ble Chairman for an early assembly in respect of my suspension as a Member of Parliament.
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) November 3, 2023
डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि चड्ढा को इस मामले पर बिना शर्त माफी मांगने के लिए राज्यसभा के सभापति से मिलना होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि उपराष्ट्रपति इस पूरे मामले पर सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाएंगे और इस संबंध में आगे कदम उठाएंगे.



