2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के आरोपी उमर खालिद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका ली वापस, कही ये बात

2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के आरोपी उमर खालिद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका ली वापस, कही ये बात

2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के आरोपी JNU के पूर्व छात्र उमर खालिद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका ले ली है. खालिद के वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वह निचली अदालत में दोबारा जमानत के लिए प्रयास करेंगे. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने खालिद के खिलाफ आरोपों को गंभीर बताते हुए जमानत देने से मना कर दिया था.