लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को असम में बड़ा झटका लगा है. असम कांग्रेस के विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया. कमलाख्या डे ने एक अन्य कांग्रेस विधायक बसंत दास के साथ बीजेपी को समर्थन दिया है.



