Prashant Kishor: पटना पुलिस ने गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को हिरासत में ले लिया है. पटना पुलिस ने गांधी मैदान में उस जगह को खाली कराया, जहां पर जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे.
इस संबंध में जन सुराज की तरफ से कहा गया है कि प्रशांत किशोर को पुलिस AIIMS लेकर गई है. उन्हें सभी लोगों से अलग कर दिया गया है. प्रशांत किशोर ने किसी भी तरह का इलाज कराने से मना कर दिया है और अपना अनशन जारी रखा है.
#WATCH | BPSC विरोध प्रदर्शन | बिहार: गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया। pic.twitter.com/SBT2GOBrcG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2025



