‘हर बात का जवाब देंगे अमित शाह’, संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर विपक्ष की मांग पर बोले गिरिराज सिंह

‘हर बात का जवाब देंगे अमित शाह’, संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर विपक्ष की मांग पर बोले गिरिराज सिंह


Parliament Smoke Assault: संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को लेकर विपक्ष लगातार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहा है. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह ने कहा है कि समय आने दीजिए वो हर एक चीज का जवाब देंगे. विपक्ष के लोग तो संसद को गिरवी रखना चाहते हैं. 

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “टुकड़े-टुकड़े गैंग गृह मंत्री से जवाब मांग रहा है. जांच पूरी होने दीजिए, टुकड़े-टुकड़े गैंग को करारा जवाब मिलेगा.”

ये भी पढ़ें: संसद में सेंधमारी के लिए बने थे प्लान A और B, एक के फेल होने पर दूसरा देना था अंजाम, ‘मास्टरमाइंड’ ललित का बड़ा खुलासा