(*3*)Supreme Court docket: तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 3 जनवरी के लिए टली. महुआ ने अपनी लोकसभा सदस्यता खत्म होने के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. आज सुनवाई शुरू होते ही बेंच के अध्यक्ष जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि उन्होंने याचिका को नहीं पढ़ा है. वह इसे पढ़ने के बाद ही सुनवाई करना चाहेंगे.
(*3*)संसद में सवाल पूछने के लिए पैसे लेने के आरोप में उनकी सदस्यता रद्द की गई है. महुआ ने अपनी याचिका में अपने खिलाफ एथिक्स कमिटी की सिफारिश और उसके बाद लोकसभा से प्रस्ताव पारित होने को गलत बताया है.



