अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे केंद्र पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने पार्टी के भीतर की खामियों पर भी चर्चा की. मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “कोई किसी संस्था को आगे बढ़ना है तो उसे तीन विचारों की आवश्यकता है. आपके पास विचार, आचार और प्रचार होना चाहिए. हमारे पास विचार तो हैं, लेकिन हम उसे आचरण में लाने की कोशिश पूरे दिल से नहीं करते हैं.”
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, “संस्था को आगे बढ़ाने के लिए आचार और विचार होने के बाद प्रचार की आवश्यकता है. अगर आपके पास अच्छे विचार है, आपका आचरण भी अच्छा है और अगर उसका प्रचार नहीं हुआ को क्या फायदा. राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक बड़ी यात्रा निकाली. उसमें बहुत बड़ी मेहनत थी, लेकिन उसको आगे जाने वाले लोग अगर नहीं हैं तो वो विचारधारा वहीं पर फेल हो जाती है. इसलिए मैं चाहता हूं कि यहां पर जो आये हैं, वो कांग्रेस के विचारों को आगे बढ़ाने की कोशिश करें.
(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)



