V Muraleedharan on Palestinian Hamas Group: हमास संगठन को भारत में आतंकी संगठन घोषित करने को लेकर लोकसभा में पूछे गए एक सवाल पर विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) वी मुरलीधरन ने सोमवार (11 दिसंबर) को स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा कि उन्हें फिलिस्तीनी समूह हमास पर प्रश्न का उत्तर देने वाले मंत्री के रूप में सूचीबद्ध किया जाना चाहिए था, मीनाक्षी लेखी को नहीं.



