संसद सदस्यता रद्द होने के बाद महुआ मोइत्रा की पहली प्रतिक्रिया, ‘मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं थे’

संसद सदस्यता रद्द होने के बाद महुआ मोइत्रा की पहली प्रतिक्रिया, ‘मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं थे’


Mahua Moitra Expulsion: सवाल पूछने के बदले पैसे लेने के मामले में लोकसभा की सदस्यता रद्द होने पर महुआ मोइत्रा ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए शुक्रवार (8 दिसंबर) को कहा कि मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं थे. 

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, ”एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट में मेरे लोकसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश के पीछे कारण लॉगिन आईडी शेयर करना बताया गया, लेकिन इसको लेकर कोई नियम नहीं है. महत्वपूर्ण ये है कि मोदी सरकार मुझे चुप कराके अडानी ग्रुप मामले में चुप कराने की सोच रही है तो ऐसा नहीं होगा.”

उन्होंने कहा कि क्या मैंने लॉग इन पोर्टल के जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर दिया. बीजेपी सांसद रमेश बिधुड़ी संसद भवन में दानिश अली को धर्म सूचक शब्द कहे. दानिश 26 मुस्लिम सांसदों में से एक हैं. सिर्फ 26 सांस.। 200 मिलियन मुस्लिम इस देश में रहते हैं. बीजेपी के 303 सांसद हैं औऱ इनका एक भी सांसद मुस्लिम नहीं है.