Money for Question Case: सवाल पूछने के बदले पैसे लेने के आरोप के मामले में एथिक्स कमेटी तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के निष्कासन की सिफारिश करने वाली रिपोर्ट सोमवार (4 दिसंबर) को लोकसभा में पेश करेगी. इसी दिन यानी चार दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है जो कि 22 दिसंबर तक चलेगा.
बीजेपी सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली आचार समिति (एथिक्स कमेटी) ने नौ नवंबर को मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की थी. कमेटी के सामने मोइत्रा पेश हुईं थी. उन्होंने और समिति में शामिल अन्य विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया था कि उनसे निजी सवाल किए गए हैं. इसको खारिज करते हुए विनोद कुमार सोनकर ने कहा था कि ऐसा नहीं है.



