Meeting Election Consequence 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार (3 दिसंबर) को तेलंगाना में पार्टी की बंपर जीत पर लोगों का धन्यवाद किया. वहीं उन्होंने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार की स्वीकार करते हुए कहा कि हमें वोट देने के लिए शुक्रिया.
खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”मैं तेलंगाना के लोगों को उनसे मिले जनादेश के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं उन सभी का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हमें वोट दिया. इन तीन राज्यों में हमारा प्रदर्शन निस्संदेह निराशाजनक रहा है, लेकिन दृढ़ संकल्प के साथ हम इन तीन राज्यों में खुद को पुनर्जीवित करने के अपने मजबूत संकल्प लेते हैं.”
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इन चारों राज्यों में जोरदार चुनाव प्रचार किया. मैं हमारे लाखों कार्यकर्ताओं के प्रयासों को स्वीकार करता हूं और उनकी सराहना करता हूं. हम अस्थायी असफलताओं से उबरेंगे और विपक्षी गठबंधन इंडिया के साथ लोकसभा चुनावों के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार करेंगे.



