भारत-अमेरिका सुरक्षा सहयोग के मुद्दे पर हाल में चर्चा के दौरान अमेरिकी पक्ष ने संगठित अपराधियों, बंदूक चलाने वालों, आतंकवादियों और अन्य लोगों के बीच सांठगांठ से संबंधित कुछ इनपुट साझा किए है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी बुधवार (22 नवंबर) को दी.
मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इनपुट दोनों देशों के लिए चिंता का कारण हैं और उन्हें लेकर दोनों देशों की ओर से फॉलोअप कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है.
बयान में कहा गया कि अपनी ओर से भारत ऐसे इनपुट को गंभीरता से लेता है क्योंकि यह हमारे अपने राष्ट्रीय सुरक्षा हितों पर भी प्रभाव डालता है.
मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी इनपुट के संदर्भ में मुद्दों की जांच पहले से ही संबंधित विभागों की ओर से की जा रही है.



