पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हालिया हमला के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है. पश्चिम बंगाल सरकार के कुछ मंत्री इसे घटना को जन आक्रोश से जोड़कर पेश करते हुए दिखे हैं.
राज्य की राशन प्रणाली में कथित अनियमितताओं के संबंध में संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के आवास पर पांच जनवरी को छापेमारी के लिए गई ईडी की टीम पर शेख के सैकड़ों समर्थकों ने हमला कर दिया था जिसमें उसके तीन अधिकारी घायल हो गए थे.



