लखनऊ अग्निकांडः घायल लोगों से मिलने KGMU पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हादसे को लेकर क्या कहा?

लखनऊ अग्निकांडः घायल लोगों से मिलने KGMU पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हादसे को लेकर क्या कहा?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • राजनाथ सिंह घायलों से मिलने अस्पताल भी जाएंगे।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार (22 जून, 2026) की रात अचानक लखनऊ पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर अधिकारियों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली और कोचिंग सेंटर में लगी आग की वजह से मरने वाले लोगों के परिजनों के प्रति दुख जताया है. इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह घटना में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए केजीएमयू पहुंचे और उनका हालचाल जाना. 

उन्होंने कहा कि यह एक बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. मैं सभी शोक संतृप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण की विशेष जांच के लिए आदेश दे दिए हैं. जांच में घटना को लेकर जिसकी भी जिम्मेदारी पाई जाएगी. उसके खिलाफ जो भी जरूरी कार्रवाई होगी, वो की जाएगी.  

राजनाथ सिंह ने X पोस्ट कर जताई संवेदना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना के बाद सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है. इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं. इसके साथ ही, मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में तत्परता से जुटा है और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है. मैं तुरंत लखनऊ प्रस्थान कर रहा हूं.’ 

घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे रक्षा मंत्री 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय वायु सेना के विमान से लखनऊ पहुंचे. इसके बाद वह सीधे अलीगंज इलाके में आग लगने वाली जगह पर पहुंचे और अधिकारियों के पूरी घटना की जानकारी ली. घटनास्थल पर स्थिति का निरीक्षण करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) पहुंचे और कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग की वजह से घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ली और उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

यह भी पढ़ेंः Lucknow Fire: कोचिंग सेंटर में 15 स्टूडेंट्स की मौत पर आया राहुल गांधी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?