Asaduddin Owaisi Targets PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेजस विमान उड़ान भरने पर ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने उन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि एक तरफ हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री जेट विमान में ट्रायल कर रहे हैं.
ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पाकिस्तान के आतंकियों ने जम्मू कश्मीर में हमारे जवानों की जान लेली, जिसकी मैं निंदा करता हूं. एक तरफ हमारे जवान शहीद हो रहे हैं. दूसरी ओर पीएम मोदी जेट में ट्रायल कर रहे हैं. “



