नाच न जानें, आंगन टेढ़ा! अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक पर भड़के भारत ने शहबाज सरकार को सुना डाला

नाच न जानें, आंगन टेढ़ा! अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक पर भड़के भारत ने शहबाज सरकार को सुना डाला


India Condemns Pakistan Airstrikes: भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की सोमवार (6 जनवरी 2025) को निंदा किया है. इस हमले को लेकर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी भाषा का इस्तेमाल किया है और कहा है कि पाकिस्तान की पुरानी आदत है कि वह अपनी गलती का ठीकरा पड़ोसी देशों पर फोड़ता है. 

भारत ने कहा, “हमने महिलाओं और बच्चों सहित अफगान नागरिकों पर हवाई हमलों की मीडिया रिपोर्टों पर ध्यान दिया है, जिसमें कई कीमती जानें चली गई हैं. हम बेकसूर नागरिकों पर किसी भी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं.”

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, “अपनी आंतरिक नाकामयाबी के लिए अपने पड़ोसियों को कसूरवार ठहराना पाकिस्तान की पुरानी आदत है. हमने इस संबंध में अफगान प्रवक्ता की प्रतिक्रिया पर भी ध्यान दिया है.”

कब हुआ था हमला?

दिसंबर में तालिबान ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित 46 लोग मारे गए थे. अफगान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत के हवाले से समाचार एजेंसी एपी ने कहा कि पक्तिका प्रांत के एक जिले बारमल में चार जगहों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में मारे गए लोग शरणार्थी थे और छह अन्य घायल भी हुए.

ये भी पढ़ें:

भारी बर्फबारी, ठंडी तेज हवाएं और गिरता तापमान… अमेरिका में बदला मौसम का मिजाज, घोषित हुआ आपातकाल

 

 

(ये खबर ब्रेकिंग है, इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है.)