Sonakshi Sinha Reveals That Salman Khan Catching Her Secret Dating With Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha Reveals That Salman Khan Catching Her Secret Dating With Zaheer Iqbal


Salman Khan On Sonakshi Zaheer Dating: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल इस समय काफी ज्यादा चर्चा में आते रहते हैं। उन्हें इंडस्ट्री का क्यूट कपल भी कहा जाता है। दोनों की अक्सर वीडियो भी वायरल होते रहते हैं।

Salman Khan Sonakshi Zaheer

लेकिन आपको बता दें कि जब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक दूसरे को डेट कर रहे थे तो उन्होंने किसी को भी पता नहीं लगने दिया था। लेकिन सलमान खान उनके प्यार के बारे में जानते थे। सोनाक्षी ने बताया था कि सलमान को पता लग गया था और उन्होंने कहा था कि दोनों का ब्रेकअप होगा फिर रो कर मेरे पास ही आओगे।

सलमान खान को लग गई थी सोनाक्षी और जहीर के डेटिंग की भनक

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो डबल डेट में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को गेस्ट के तौर पर देखा गया। जहां पर उन्होंने अपने डेटिंग के दिनों की खूब कहानी सुनाई। दरअसल दोनों को मिलने में सलमान कॉमन लिंक थे। दोनों के डेटिंग के बारे में सलमान को पता भी चल गया था।

जहीर इकबाल ने बताया कि “हमारे बताने से पहले ही सलमान खान ने हमें देख लिया था और उन्हें पता था कि हम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।” सोनाक्षी ने इस पर बात करते हुए कहा कि “पूरा माहौल बना हुआ था और वह बेवकूफ तो है नहीं।”

जब सलमान ने कही थी ब्रेकअप की बात

सोनाक्षी सिन्हा ने इस पर बात करते हुए कहा कि “उन्होंने हमें देख लिया था। वह जब भी मुझसे सवाल करते तो हम मना कर देते और कहते कि ऐसा कुछ भी नहीं है। फिर एक दिन वह बोले कि देखो एक दिन तुम लोगों का ब्रेकअप हो जाएगा। तू यहां से आएगी रोते हुए और वह वहां से आएगा रोते हुए। मैं तुम दोनों से बहुत प्यार करता हूं और किसी एक की साइड नहीं लेना चाहता हूं। हम हैरान थे क्योंकि उन्हें सब पता चल गया था।”

सोनाक्षी सिन्हा ने बताया था कि ट्रैकिंग ट्रिप के वक्त भी सलमान खान ने जहीर इकबाल को कहा था कि सब कुछ दिख रहा है। तब और भी ज्यादा समझ में आ गया था और केमिस्ट्री उनसे छुप भी नहीं पाई। इस बात को सुनकर सोनाक्षी और जहीर काफी हैरान रह गए थे।

कैसे हुई थी सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मुलाकात सलमान खान की पार्टी में ही हुई थी। दोनों ने शादी से पहले एक दूसरे को 7 साल तक डेट किया और 2024 में शादी की थी। दोनों का धर्म अलग था इसीलिए उनकी शादी काफी चर्चा में रही। दोनों ने सादगी से स्पेशल मैरिज एक्ट के जरिए शादी की।

जहीर इकबाल को सलमान खान ने ही किया था लॉन्च

सलमान खान और जहीर इकबाल के पिता बचपन के दोस्त हैं। सलमान ने साल 2019 में जहीर इकबाल को फिल्म नोटबुक के जरिए इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। उनके अपोजिट में मोहनीश बहल की बेटी थी। जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी एक बिजनेसमैन और जूलर है।