धुआं नहीं था जहरीला! स्पीकर ओम बिरला ने संसद में हुई सुरक्षा पर दिया ताजा अपडेट

धुआं नहीं था जहरीला! स्पीकर ओम बिरला ने संसद में हुई सुरक्षा पर दिया ताजा अपडेट


Parliament Safety Breach: संसद पर हुए हमले की बरसी के दिन सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. इस मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि शून्यकाल के दौरान हुई घटना की लोकसभा अपने स्तर पर संपूर्ण जांच कर रही है. इस संबंध में दिल्ली पुलिस को भी जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच के अनुसार यह सिर्फ साधारण धुआं था इसलिए यह धुआं चिंता का विषय नहीं है. दरअसल, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और धुआं फैला दिया. इसके बाद कार्यवाही अचानक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी.

मामले के बाद दोनों को पकड़ लिया गया.