Revanth Reddy Resigned: तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ए रेवंत रेड्डी ने लोकसभा के सांसद की सदस्यता से शुक्रवार (8 दिसंबर) को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि मैंने सांसद का पद छोड़ा है, लेकिन लोगों के साथ रिश्ता हमेशा बना रहेगा.
रेवंत रेड्डी ने इस्तीफा सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ”मैंने आज लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.” इस्तीफा केवल मेरे सांसद पद से है. मल्काजगिरी के लोगों का मेरे मन में हमेशा स्थान है और रहेगा.”



