रेमंड ग्रुप के एमडी और अरबपति बिजनेसमैन गौतम सिंघानिया पर उनकी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया ने मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. गौतम सिंघानिया और नवाज सिंघानिया के तलाक का मामला इन दिनों काफी चर्चाओं में है. नवाज ने अपनी दोनों बेटियों निहारिका और निसा के लिए 11 हजार करोड़ की संपत्ति में से 75 हिस्से की मांग की है. अब नवाज मोदी सिंघानिया ने ये आरोप लगाए हैं.

इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू में नवाज ने अपनी शादी पर बात की, जिसमें उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं. 13 नवंबर को गौतम और नवाज ने घोषणा की कि शादी के 32 साल बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया है. इंटरव्यू में नवाज सिंघानिया ने एक वाकिए का जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि गौतम ने उन्हें लात-घूसों से पीटा है.

<sturdy>नवाज ने बताया, बेटी और मुझ पर बरसाए लात-घूसे</sturdy>
नवाज मोदी सिंघानिया ने बताया, ‘9 सितंबर को गौतम की बर्थडे पार्टी के अगले दिन सुबह 5 बजे की बात है. गौतम ने मेरी बेटी निहारिका और मुझे पीटा, हम पर लात घूसे बरसाए. करीब 15 मिनट तक उसने ऐसा ही किया. फिर अचानक से वह वहां से गायब हो गया. मुझे लगा कि शायद वह अपनी बंदूक या कोई हथियार लेने गया है.’ नवाज ने कहा कि वह अपनी बेटी को सुरक्षित खींचकर दूसरे कमरे में ले गईं और फिर उसकी पीठ को सहारा देने के लिए तौलिया लेने चली गईं. नवाज सिंघानिया ने बताया कि उनकी दो बार हर्निया की सर्जरी हुई थी. एक बार प्रेग्नेंसी के टाइम और दूसरी एक्टोपिक प्रेग्नेंसी के समय जब उनकी फैलोपियन ट्यूब निकाल दी गई तो तब भी हर्निया का ऑपरेशन हुआ था. उन्होंने कहा कि यह बात जानते हुए भी गौतम सिंघानिया ने कई बार उन्हें कमरे में कई बार घुमाया.

<sturdy>नवाज के साथ गौतम सिंघानिया ने क्यों की मार-पीट</sturdy>
नवाज मोदी सिंघानिया ने बताया कि बाथरूम यूज करने के लिए गौतम सिंघानिया ने नवाज के साथ मारपीट की क्योंकि गौतम सिंघानिया अपनी पावर और कंट्रोल दिखाना चाहते थे, जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा किया. नवाज ने बताया कि गौतम सिंघानिया को बाथरूम इस्तेमाल करना था और वह पहले से ही अंदर थीं. नवाज ने बताया कि बेडरूम के साथ ही दो और बाथरूम हैं और 39 मंजिला पूरी बिल्डिंग बाथरूम से भरी हुई है, लेकिन गौतम सिंघानिया अपनी पावर और कंट्रोल दिखाना चाहते थे, जिसकी वजह से उन्होंने इस तरह मारपीट की.

<sturdy>अंबानी परिवार ने की मदद</sturdy>
नवाज सिंघानिया ने बताया कि घटना के दौरान उनकी दोस्त अनन्या गोयनका ने उनकी मदद की. अनन्या ने बताया कि पुलिस भी उनकी मदद के लिए नहीं आएगी क्योंकि गौतम ऐसा नहीं होने देगा. उनका आरोप है कि गौतम ने निहारिका से खुद भी कहा कि पुलिस उनकी मदद नहीं करेगी. इस बीच निहारिका ने त्रिशकर बजाज के बेटे विश्वरूप को भी कॉल की. त्रिशकर बजाज और गौतम सिंघानिया कजन हैं. नवाज ने बताया कि तब अंबानी परिवार के बेटा बहू नीता अंबानी और अनंत अंबानी इस मामले में शामिल हुए और उनको बचाया.

<sturdy>अतुल्य मफतलाल को सुपरहीरो मानते हैं गौतम सिंघानिया</sturdy>
नवाज मोदी सिंघानिया ने बताया कि गौतम सिंघानिया बिजनेसमैन अतुल्य मफतलाल को अपना सुपरहीरो मानते हैं और उन्हीं की तरह करने की कोशिश करते हैं. अतुल्य मफतलाल की पिछले साल मौत हो गई थी. नवाज ने बताया कि अतुल्य भी अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते थे और गौमत सिंघानिया भी अपनी बीवी को उसी तरह ट्रीट करने की कोशिश करते हैं.

नवाज ने कहा, ‘अतुल्य ने अपनी पत्नी पायल मफतलाल के साथ क्या किया. जब वह शॉपिंग करने गई थीं तो कैसे उन्हें सड़क पर फेंक दिया. पायल को बंद कर दिया था. किसी भी कर्मचारी को उनका फोन या मैसेज का जवाब देने नहीं दिया. वह अपने बच्चों को नहीं देख सकती थी, वह अपने कपड़े नहीं ले सकती थी. तो, गौतम सोचता है, वाह क्या आदमी है! मतलब ‘क्या पावर, क्या कंट्रोल…! वह भी ऐसा ही चाहता रहा है. वह मेरे साथ भी लंबे समय से ऐसा करना चाहता था और मैं पहले से यह जानती थी.'

<sturdy>यह भी पढ़ें:-</sturdy>
<sturdy>Molestation in Metro: मेट्रो में शख्स ने महिला को पकड़ा, नोचा, चीखती रही, लेकिन… बेंगलुरु में दिल दहलाने वाली घटना</sturdy>