Delhi Information: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह दिल्ली में मुख्य सचिव के पद पर नियुक्ति के लिए नाम सुझाए. इन नामों में से दिल्ली सरकार कोई नाम चुनेगी. दिल्ली के चीफ सेक्रेट्री नरेश कुमार 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं. दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की है कि उसकी सहमति के बिना केंद्र नरेश कुमार को सेवा विस्तार देने या नए चीफ सेकेट्री की नियुक्ति का फैसला न ले.
केंद्र सरकार की तरफ से मंगलवार को कोर्ट के सामने अधिकारियों के नाम रखे जाने की उम्मीद है. कोर्ट ने दोनों पक्षों से यह भी कहा कि इन नामों को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक न किया जाए, क्योंकि इससे उनके करियर पर गलत असर पड़ सकता है.



