पाकिस्तान का महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान रहीम यार खान एयरबेस अब काम नहीं कर रहा है. भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में इस एयरपोर्ट के रनवे को तहस-नहस कर दिया है. इसको लेकर अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और असीम मुनीर पर तंज कसा है.
उन्होंने एक्स पर अपने एक ट्वीट में कहा, “क्या पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर, रहीम यार खान एयरबेस पर अपने लीज्ड चीनी विमान को उतार पाएंगे?”
Will S Sharief & A Munir be able to land their Leased Chinese Aircraft at
Rahim Yar khan Airbase ?
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) May 13, 2025



