<p type="text-align: justify;">केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कांग्रेस पर बड़ा हमला किया. उन्होंने कहा कि नेहरू की गलतियों के कारण PoK बना है. अमित शाह ने कहा, ”दो बड़ी गलतियों पंडित नेहरू के प्रधानमंत्री रहते हुए हुई, उनके कारण सालों तक कश्मीर में शांति नहीं रही. जब हमारी सेना जीत रही थी, तब पंजाब का एरिया आते ही सीजफायर कर दिया गया और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) का जन्म हुआ. अगर सीजफायर तीन दिन की देरी से होता तो, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) भारत का आज हिस्सा होता.” </p>



