भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के उस दावे का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया कि केंद्र सरकार ने 3 जुलाई को इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी रॉयटर्स सहित 2,000 से अधिक अकाउंट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया था.
भारत सरकार के आईटी मंत्रालय ने कहा, “कोई नया ब्लॉकिंग आदेश नहीं दिया गया था. सरकार का रॉयटर्स और रॉयटर्स वर्ल्ड सहित किसी भी इंटरनेशनल न्यूज चैनल को ब्लॉक करने का कोई इरादा नहीं है. जब रॉयटर्स और रॉयटर्स वर्ल्ड को भारत में एक्स प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक किया गया तो सरकार ने एक्स से रॉयटर्स को अनब्लॉक करने को कहा, लेकिन एक्स ने इसके लिए 21 घंटे का समय लिया.“
भारत सरकार ने कहा, “हमने 5 जुलाई 2025 की देर रात से लगातार एक्स के साथ बातचीत की और रॉयटर्स को अनब्लॉक करवाने के लिए सख्ती भी दिखाई. एक्स ने इन प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी चीजों का फायदा उठाया और यूआरएल को अनब्लॉक नहीं किया. हालांकि हर घंटे बहुत अधिक फॉलो-अप के बाद एक्स ने आखिरकार 6 जुलाई 2025 को रात 9 बजे के बाद रॉयटर्स और अन्य यूआरएल को अनब्लॉक कर दिया.“
(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)



