Zayed Khan On Malaika: बॉलावड अभिनेता जायद खान काफी समय से फिल्मों से दूर हैं हालांकि वो अक्सर इवेंट और पार्टीज में स्पॉट होते रहते हैं। जायद खान का एक पॉडकास्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान वो मलाइका से अपनी पहली मुलाकात और उनकी खूबसूरती के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, मलाइका अब जायद खान की पत्नी हैं और उन्होंने अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात की है।

जायद खान कहते हैं, “मैं किसी भी ऐसी चीज या इंसान से प्यार नहीं करना चाहूंगा जो मेरी लिस्ट में ही ना हो। मैंने मलाइका को पहली बार तब देखा जब मैं 17 साल का था और वो 15 साल की। जब वो पलटी तो मुझे वो बहुत खूबसूरत लगी। उसने मुझसे पूछा तुम क्या कर रहे हो। मैंने कहा एक सेकेंड मेरे पापा का फोन क़ॉल आ रहा है, मैंने तुरंत फोन कॉल उठाया और मैं आ गया। और फिर उसने कहा वो तुम्हारे पापा नहीं है वो मैं हूं। मैंने उसकी तरफ देखा और मैं हैरान रह गया कि क्या बात है, यार। इतनी हिम्मत इसने गट्स। मैं तुम्हारे साथ बच्चे पैदा करना चाहता हूं।”
जायद खान ने साल 2005 में मलाइका पारेख से शादी की थी। मलाइका एक्ट्रेस ईशा देओल की बचपन की दोस्त हैं। जायद खान के दो बेटे भी हैं। जायद खान ने एमबीए की पढ़ाई की है और लंदन फिल्म एकेडमी से फिल्म मेकिंग की क्लास भी ली है।
जायद खान ने साल 2003 में आई फिल्म चुरा लिया है तुमने से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन जायद खान को पहचान साल 2005 में आई फरहा खान की फिल्म मैं हूं ना से मिली। इस फिल्म में जायद खान सेकेंड लीड एक्टर थे जबकि शाहरुख खान लीड एक्टर थे।



