Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Kanchi Singh Opens Up On 14kg Weight And Losing Memory Due To OCD

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Kanchi Singh Opens Up On 14kg Weight And Losing Memory Due To OCD


Kanchi Singh On Her Medical Illness: कांची सिंह टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह बहुत ही छोटी थी तभी से इंडस्ट्री में काम कर रही है। उन्होंने अपने करियर में ये रिश्ता क्या कहलाता है से लेकर कुटुंब और ससुराल सिमर का जैसे शोज में काम किया हैं।

Kanchi Singh

लेकिन कई सालों से कांची सिंह ने टीवी इंडस्ट्री से दूरी बनाकर रखी हुई है और आपको बता दें कि हाल ही में टेली चक्कर के साथ बातचीत के दौरान इंडस्ट्री से गायब रहने की वजह का उन्होंने खुलासा कर दिया है।

कांची सिंह को हुआ था OCD

कांची सिंह ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि कोविड के दौरान उन्हें OCD हो गया था और उनका 5 साल तक इलाज भी चला। उनकी तीन थेरेपी भी हुई थी और वह एक महीने तो मेंटल हेल्थ केयर में भी रह चुकी हैं।

अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने खुद को खो दिया था और उनका 13 से 14 किलो वजन भी बढ़ गया था। वह काम भी नहीं कर पा रही थी और इस बीमारी से उन्हें काफी कुछ सीखने के लिए भी मिला। एक्ट्रेस ने बताया कि ट्रीटमेंट के चलते काफी चीजें वह भूलने लग गई थी और उनकी याददाश्त भी काफी कमजोर हो गई थी। अपनी जिंदगी के कुछ चीजों को वह भूल चुकी है।”

मुंह से आने लगा था खून

कांची सिंह ने यह भी बताया कि उनके दाएं फेफड़ों में दर्द होता था और सुबह उठने के बाद उनके मुंह से खून भी निकलता था। उन्हें कई ब्लड टेस्ट भी करवाने की जरूरत पड़ी और कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था। एक्ट्रेस को लगा कि उन्हें कैंसर हो गया है और उन्होंने दो बार अपना फुल बॉडी चैकअप भी करवा लिया था। तब कोविड चल रहा था और वह घर पर चिल्लाती थी चीजऐ तोड़ने-फोडने लगती थी।

बीमारी के चलते माता-पिता हुए परेशान

कांची सिंह के माता-पिता रात भर उनके हाथ पकड़ कर सोया करते थे और वह अस्पताल में भर्ती होने की जिद्दी किया करती थी। लेकिन उन्हें कैंसर नहीं था बल्कि OCD हो गया था। अभिनेत्री ने बताया कि उनके माता-पिता बेटी को इस हालत में देखकर काफी दर्द में रहते थे। फिर एक साइकैटरिस्ट ने उनकी मदद की और पिछले साल दिसंबर में उनका ट्रीटमेंट पूरा हो गया।

OCD के चलते कांची सिंह ने सबसे बात करना बंद कर दिया था। उनके रिश्ते भी लोगो के साथ काफ़ी खराब हो गए थे। उनके कई काम भी छूट गए थे। उनका दिमाग़ बस एक ही जगह पर अटका रहता था।

अब इंडस्ट्री में कोई नहीं है कांची का दोस्त

कांची सिंह ने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि अभी के समय में इंडस्ट्री में कोई भी उनका दोस्त नहीं है। उनके लोग सुनते तो हैं लेकिन समझने की कोशिश नहीं करते।

कांची सिंह ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम करने के बाद किसी भी दूसरे शो में काम नहीं किया। इसकी वजह कोविड, बीमारी, मेंटल इलनेस, वजन का बढ़ जाना और खुद से प्यार ना करना भी था।