Surbhi Jyoti Welcomes Baby Girl: टीवी की मशहूर अभिनेत्री सुरभि ज्योति 38 साल की उम्र में मां बन चुके हैं और उन्होंने 13 जून को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस गुड न्यूज़ को उन्होंने खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। जिसके बाद उनके फैंस और सेलिब्रिटीज भी उन्हें बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की खुशखबरी
सुरभि ज्योति ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर पर नन्ही परी का आगमन हुआ है। इस खबर को सुनने के बाद में उनके पोस्ट के कमेंट बॉक्स में सेलिब्रिटीज से लेकर फैन्स उनको बधाई हो और गॉड ब्लेस यू कहते हुए नजर आ रहे हैं।
सुरभि ज्योति की शादी
सुरभि ज्योति की शादी की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2024 में सुमित सूरी के साथ में उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में बहुत ही आलीशान तरीके से शादी की थी। 2 साल के बाद कपल माता-पिता बन गया है। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने अपनी नन्ही परी की कोई झलक शेयर नहीं की है।
सुरभि ज्योति का वर्क फ्रंट
अगर हम सुरभि ज्योति के वर्क फ्रेंड की बात करें तो आपको बता दें कि साल 2012 में उन्होंने टीवी शो ‘कुबूल है’ से घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। इसके बाद नागिन 3 में भी उनका किरदार काफी पसंद किया गया था। लेकिन टीवी के बाद उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ रुख कर लिया था और कई सारी वेब सीरीज में भी काम किया। आखरी बार उन्हें करण वाही के साथ वेब सीरीज ‘सेवन एंड ए हॉफ डेट्स’ में देखा गया था।
कौन हैं सुरभि के पति सुमित सूरी?
सुरभि ज्योति के पति सुमित सूरी अभी एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े हुए हैं। वह एक एक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश के सुमित ने साल 2013 में आई एडवेंचर ट्रेलर फिल्म वार्निंग से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह बबलू हैप्पी है और 14 फेरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अभी के वक्त में वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी अच्छा काम कर रहे हैं और खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 में भी नजर आ चुके हैं। 2019 में उन्होंने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस ‘गुड हैंडस फिल्म्स’ भी शुरू किया और इसके बैनर तले वह कई प्रोजेक्ट्स प्रोड्यूस कर चुके हैं।



