Why India Response To US Canada Probes Is Different Envoy Explains

Why India Response To US Canada Probes Is Different Envoy Explains


India On Canada’s Allegations: बीते महीनों कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर उनके देश में राजनीतिक हत्याएं कराए जाने का बेबुनियाद आरोप लगाया था. इसके बाद यूके के न्यूज पेपर फाइनेंशियल टाइम्स पर एक खबर छपी कि अमेरिका ने पन्नू की हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया था और उससे जुड़ी डिटेल्स उसने भारत के साथ साझा की थी. अब भारत ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. 

कनाडा में भारत के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भारत सरकार अमेरिका की जांच में इसलिए सहयोग कर रही है कि उन्होंने तथ्यात्मक रिपोर्ट साझा की है. उन्होंने भारत सरकार पर आरोप नहीं लगाए हैं, इसके उलट कनाडा ने भारत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन हत्याओं के पीछे भारत सरकार का हाथ था इसके अलावा उन्होंने इन हत्याओं से जुड़े तथ्य हमारे साथ साझा नहीं किए हैं.

टीवी इंटरव्यू में क्या बोले भारत के राजदूत?

कनाडा के एक टीवी चैनल को दिए गये इंटरव्यू में भारत के राजदूत संजय वर्मा ने कहा, अमेरिका ने गुरुवंत सिंह पन्नू की अमेरिकी धरती पर हत्या करने को लेकर जो तथ्य साझा किए हैं वो वहां पर (यूएस में) एक्टिव गैंगस्टरों, ड्रग तस्करों, आतंकवादियों और अमेरिका में अवैध बंदूको की सांठगांठ करने वाले लोगों के बीच है. अमेरिका का मानना है कि इसमें भारत के कुछ गैंग इन्वॉल्व हैं इसका मतलब भारत सरकार नहीं है.