Viral Beautiful TTE: देश में खूबसूरती की कमी नहीं है और कई बार ऐसी ऐसी जगहों से सुंदरता सामने आ जाती है कि लोग हैरान हो जाते हैं। इस वक्त एक महिला टीटीई का एक वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है।

ये महिला टीटीई इतनी सुंदर हैं कि जिसने भी देखा उसकी नजर वहीं रुक गई। सोशल मीडिया पर महिला का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो प्लेटफॉर्म पर टहलती और मुस्कुराती नजर आ रही हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोगों ने सबसे उनका नाम सर्च करना शुरु कर दिया कि ये कौन है और उनकी पोस्टिंग कहां हैं।
कौन है ये महिला टीटीई?
ट्विवर(एक्स) पर एक पोस्ट सामने आया है जिसमें इस महिला टीटीई को लेकर सबकुछ बताया गया है। बता दें कि इस खूबसूरत महिला टीटीई का नाम मोनी नैन है। रिपोर्ट्स की मानें तो मोनी इस वक्त दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तैनात हैं और काफी मुस्तैदी से अपना काम करती हैं। मोनी को लेकर मशहूर है कि वो ना सिर्फ अपनी ड्यूटी करती हैं बल्कि रील बनाने की भी शौकीन हैं।
इंस्टाग्राम पर उनको करीब 3.90 लाख लोग फॉलो करते हैं। पता चला है कि रेलवे में उनकी भर्ती स्पोर्ट्स कोटे से हुई है। उनके लगातार वीडियो बनाने से लोगों के आपत्ति हुई थी और इसके बाद उनको कुछ वीडियोज भी हटाने पड़े थे। लोगों का कहना था कि अगर अधिकारी ही ऐसा करेंगे तो काम कैसे चलेगा। मोनी का इंस्टाग्राम प्रोफाइल उनको धमाकेदार रील वीडियोज से भरा हुआ है। वो बला की खूबसूरत हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
मोनी का जो वीडियो स्टेशन से वायरल हो रहा है उसको लेकर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”उन्हें पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है।” एक ने लिखा, ”कितनी तो प्यारी है तुम लोगों को क्या तकलीफ है।” एक ने लिखा, ”इन सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए; ड्यूटी के दौरान उन्हें रील्स नहीं बनानी चाहिए।” एक ने लिखा, ”बेहद सुंदर है।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..
ये खूबसूरत TTE दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तैनात है इनका नाम मोनी नैन हैं,
मोनी नैन स्पोर्ट्स कोटे से आई है
इनके इंस्टाग्राम पर 3.65 लाख से ज्यादा फॉलोअर है
हमेशा ड्यूटी के साथ साथ रील्स बनाने में एक्टिव रहती हैं
लोगो के द्वारा जब आपत्ति जताई गई तो रेलवे प्रशासन ने फिलहाल कुछ… pic.twitter.com/sTmqtsSaz2
— Shailesh Verma (@shaileshvermasp) June 20, 2026 “>



