डॉ. विकास दिव्यकीर्ति को तो आज के वक्त में कौन नहीं जानता है। यूपीएससी की तैयारी करने वाला हर एक दूसरा छात्र उनके हर एक अंदाज का दीवाना है। लेकिन विकास सर की जितनी चर्चा होती है उतनी ही उनकी पत्नी के बारे में लोग जाने के लिए उत्साहित रहते हैं।

काफी लोग जानना चाहते हैं कि विकास सर की पत्नी कौन है और क्या करती हैं? लेकिन आज हम आपको विकास सर की पत्नी के बारे में तो बताएंगे ही और साथ ही यह भी बताएंगे कि उनकी जाति क्या है?
कौन हैं डॉ. विकास दिव्यकीर्ति की पत्नी?
डॉ. विकास दिव्यकीर्ति की पत्नी का नाम डॉ. तरुणा वर्मा है। दोनों की शादी साल 1998 में हुई और यह एक लव मैरिज थी। तरुणा बहुत ही शांत स्वभाव की मानी जाती है और वह लाइमलाइट से दूरी रखना पसंद करती हैं। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम सात्विक दिव्यकीर्ति है।
क्या करती हैं डॉ. तरुणा वर्मा?
अगर हम तरुणा वर्मा की बात करें तो वह सिर्फ विकास सर की पत्नी ही नहीं है बल्कि उनके बिजनेस और सफलता के पीछे की असली ताकत भी बताई जाती हैं। वह देश के सबसे मशहूर कोचिंग इंस्टिट्यूट दृष्टि आईएएस की डायरेक्टर और मैनेजिंग डायरेक्टर बताई जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और उनके पास में पीएचडी की डिग्री भी है। वह दृष्टि वेलफेयर फाउंडेशन की सीईओ भी है, जो सामाजिक कार्यों में आगे रहता है।
डॉ. तरुणा वर्मा की जाति क्या है?
डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का पूरा परिवार आर्य समाज की विचारधारा पर चला आया है। जो जाति और ऊंच-नीच में भेदभाव को जगह नहीं देता। इसी के चलते उन्होंने बचपन से ही जाति प्रथा से दूरी बनाकर रखी हुई है।
डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के परिवार के सभी लोगों का सरनेम अलग-अलग है। विकास सर के दोनों भाइयों के सरनेम भी अलग हैं। विकास सर ने खुद अपनी जाति को छुपाने के लिए और समानता को बढ़ावा देने के लिए अपने सरनेम को दिव्यकीर्ति रख लिया।
लेकिन फिर भी अगर हम विकास सर की पत्नी डॉ. तरुणा वर्मा की सामाजिक तौर पर जाति की बात करें तो वर्मा ज्यादातर सुनार जाति के लोग लगाते हैं। इसके अलावा क्षत्रिय-राजपूत, कुम्हार-प्रजापति, कायस्थ और जाट में भी वर्मा सरनेम का उपयोग होता है।








