Who Is Ajay Kumar Bhalla Appointed As Manipur Governor Once He Serve As Home Secretary

Who Is Ajay Kumar Bhalla Appointed As Manipur Governor Once He Serve As Home Secretary


Manipur Governor Ajay Kumar Bhalla: हिंसा प्रभावित मणिपुर में एक परिवर्तन किया गया है. अजय कुमार भल्ला को इस पूर्वोत्तर राज्य का राज्यपाल बनाया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि अजय कुमार भल्ला को मंगलवार (24 दिसंबर) को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया.

असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी भल्ला, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य की जगह लेंगे, जिन्हें हिंसा प्रभावित राज्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. केंद्रीय गृह सचिव के रूप में अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल अगस्त में खत्म हो गया था. उन्हें अगस्त 2019 में इस पद पर नियुक्त किया गया था. देश के शीर्ष नौकरशाह कैबिनेट सचिव के बाद सबसे महत्वपूर्ण पद पर भल्ला का कार्यकाल सबसे लंबा रहा है. उनकी जगह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गोविंद मोहन ने ली है.

कौन हैं अजय कुमार भल्ला?

भल्ला असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने अगस्त 2024 तक लगभग पांच सालों तक भारत के गृह सचिव के रूप में काम किया. अजय कुमार भल्ला पंजाब के जालंधर से हैं. मई 2023 में केंद्रीय गृह सचिव के रूप में भल्ला के कार्यकाल के दौरान मणिपुर में जातीय हिंसा भड़क उठी थी. 

अजय कुमार भल्ला का जन्म 26 नवंबर 1960 को जालंधर, पंजाब में हुआ था. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पंजाब में ही पूरी की. इसके बाद भल्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में क्वींसलैंड विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की डिग्री हासिल करके अपनी शैक्षणिक योग्यता को और बढ़ाया.

ये भी पढ़ें: बिहार के नए राज्यपाल बने आरिफ मोहम्मद खान, रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार, जानें किन राज्यों में बदले गवर्नर