Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सुरंग के भीतर 17 दिन से फंसे 41 मजदूर मंगलवार (28 नवंबर) बाहर आ गए हैं. जैसे ही मजदूर सिलक्यारा सुरंग से बाहर निकले, वहां मौजूद लोगों ने नारे लगाना शुरू कर दिया. इस दौरान पूरी सुरंग और बाहर का इलाका ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा.
मजदूरों को निकालने के लिए वर्टिकल, हॉरिजॉन्टल और साइड से ड्रिलिंग की गई थी. हालांकि, आखिर में सुरंग को खोदकर मलबा हटाने के लिए रैट होल माइनिंग एक्सपर्ट्स की मदद ली गई, जिन्होंने मैन्युअली मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला है.



