<p><sturdy>Uttarakhand Tunnel Collapse:</sturdy> उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हुए सुरंग हादसे में फंसे 41 मजूदर दिन-रात उससे बाहर आने की दुआ कर रहे हैं. रेस्क्यू टीमों ने भी अब रफ्तार पकड़ ली है और मजदूरों को जल्द से जल्द बाहर लाने के लिए काम हो रहा है. सिलक्यारा-बड़कोट सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के रेस्क्यू ऑपरेशन का आज (27 नवंबर) 16वां दिन है. मजदूरों को बाहर निकालने के लिए कुल मिलाकर पांच योजनाओं पर काम किया जा रहा है. </p>



