Tobacco in the mouth and yoga…? Ravi Kishan’s video sparks an uproar; people are trolling

Tobacco in the mouth and yoga…? Ravi Kishan’s video sparks an uproar; people are trolling


Ravi Kishan Yoga Video: एक्टर-नेता रवि किशन का एक वीडियो सामने आया है और उसने हलचल मचा दी है। भोजपुरी सिनेमा के साथ साथ हिंदी और साउथ में भी अपने अभिनय से धमाका कर चुके रवि किशन ट्रोल हो रहे हैं।

Ravi Kishan

दरअसल उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो योगा करते दिखाई दे रहे हैं। दरअस इंटरनेशनल योग डे (21 जून) से पहले ही वो कई जगहों पर जाकर योगा कर रहे हैं। इस दौरान सांसद जी गोरखपुर में थे और अलग-अलग जगहों पर योगा सेशन में हिस्सा लिया था।

लेकिन इस योगा के दौरान लोगों की नजरें उनके मुंह पर पड़ी जिसमें वो कुछ चबाते हुए नजर आ रहे हैं। फिर क्या था, ट्रोलिंग शुरु हुई और ऐसी ऐसी बातें अभिनेता को बोली जा रही हैं कि आप हैरान रह जाएंगे।

क्या कह रहे हैं लोग

रवि किशन के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने जमकर मजे लिए हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई शरीर के साथ साथ मुंह का योगा भी कर रहे हैं। एक ने लिखा, वैसे तुम कैसे करते हो मुंह का योग।” किसी ने उनके बचाव में लिखा, ‘अजवाइन, इलाइची, लौंग, ये भी चबाए जाते हैं, लेकिन आपकी तरह गुटखा चबाना जरूरी नहीं है।’ किसी यूजर ने भड़कते हुए लिखा, “1000 घाटिया लोग मरे होंगे, तब ये पैदा हुआ होगा रवि किशन।” एक ने लिखा, ”खैनी है या पान मसाला।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तरह से लोगों ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि रवि किशन क्या चबा रहे हैं इसको लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं हो पाई है।

वर्कफ्रंट

रवि किशन कई शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनको कई शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। हाल ही में वो ‘मामला लीगल है’, ‘पेडी’ और ‘मां-बहन’ जैसी फिल्मों से जुड़े हैं। आने वाले वक्त में वो धमाल 4 में नजर आएंगे और इस फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका में होंगे।