Tanmay Vekaria Praises By Asit Modi: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल काफी लंबे वक्त से चल रहा है और अब हाल ही में इसको 18 साल पूरे हो चुके हैं। जिसके चलते मेकर्स ने सक्सेस पार्टी रखी और इसमें शो की पूरी टीम भी नजर आई। सक्सेस पार्टी में असित मोदी ने शो के हर एक सदस्य को प्यार और सम्मान भी दिया। साथ ही बताया कि इस शो को हिट बनाने के लिए हर एक एक्टर ने खूब मेहनत की है जिसमें बाघा का रोल निभाने वाले एक्टर तन्मय वेकारिया का भी नाम शामिल है।

अभी के वक्त में 18 साल तक किसी शो को चलाना इतना आसान नहीं होता है। लेकिन असित मोदी ने यह करके दिखाया है और शो की सक्सेस पार्टी का क्रेडिट किसी एक शख्स को नहीं बल्कि पूरी टीम को दिया जाता है। इस सक्सेस पार्टी में वह बाघा को सम्मानित करते हैं।
टेढ़े खड़े होकर 12 घंटे तक किया काम
असित मोदी ने तन्मय वेकारिया को सम्मानित करते हुए कहा कि “कभी आप लोगों ने यह सोचा है कि ऐसे टेढ़े खड़े होकर काम किया जा सकता है, वो भी 12 घंटे तक। हंसी के साथ यह सब आर्टिस्ट कितनी ज्यादा मेहनत भी करते हैं और मुझे उसकी बहुत ज्यादा वैल्यू है। यह लोग पूरे दिल दिमाग से शो को करते हैं। बाघा की एंट्री भी बेहद कमाल की हुई थी।”
कैसे हुई बाघा की शो में एंटी?
असित मोदी ने आगे बात करते हुए बताया कि “नट्टू काका यानी कि घनश्याम नैक का बाईपास हुआ था तो उसके बिना जेठालाल अकेला दुकान में क्या ही करता। इसी के चलते बाघा के किरदार को लेकर आया गया और उसने जेठालाल के साथ मिलकर खूब जबरदस्त परफॉर्मेंस भी दी है। जब नट्टू काका सही होकर अस्पताल से आ गए थे, तू वह चिंतित थे कि मुझे वापस लिया जाएगा कि नहीं तो मैंने कहा कि आप भी आ जाओ।”
शो में कब होगी दयाबेन की वापसी?
तारक मेहता शो में दयाबेन का किरदार आज तक कोई भी नहीं भूल पाया है। शो के 18 साल पूरे होने पर सुंदर यानी कि मयूर वकानी से सवाल किया गया कि दयाबेन कब शो में वापसी करेंगी। उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि पता नहीं। सालों पहले दया बेन ने शो छोड़ दिया था और आपको बता दें कि मयूर वकानी दिशा वकानी के सगे भाई हैं। इसीलिए फैंस ने उनसे सवाल किया।



