Tanmay Vekaria Breaks Down On Set: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में तन्मय वेकारिया को बाघा के किरदार में देखा जाता है। बीते कुछ दिन उनके लिए सही नहीं गए हैं क्योंकि हाल ही में अभिनेता की मां का निधन हो गया। जिसके चलते शूटिंग के समय पर उन्हें मां की याद आ गई और वह किसी सीन के बीच इमोशनल हो गए। इस दौरान वह खूब रोने लगे और मेकर्स को थोड़ी देर के लिए शूटिंग भी रोकनी पड़ी।

सेट पर क्यों इमोशनल हो गए थे तन्मय वेकारिया?
खबरों की माने तो सेट पर तन्मय वेकारिया को इस तरह रोते हुए देखा पूरे कास्ट एंड क्रू की आंखें नम हो गई थी। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि तन्मय वेकारिया एक सीन के बीच इमोशनल हो गए। जो बाघा-बावरी की लव स्टोरी से जुड़ा हुआ था। हालांकि इस लव ट्रैक को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। जैसे ही कैमरा ऑन हुआ वैसे ही तन्मय को अपनी मां की याद आ गई।
तन्मय वेकारिया की जिंदगी में उनकी मां का अहम किरदार रहा है। वो बाघा के रोल को काफी पसंद करती थीं। सीन के वक्त जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उनके प्रति दर्शकों का प्यार देखने के लिए अब उनकी मां कभी भी मौजूद नहीं रहने वाली है। तो वह इस बात को सोचकर रोने लग गए थे और अपने इमोशंस पर काबू नहीं कर पाए। जिसके चलते शूटिंग रुकनी पड़ी। मेकर्स ने भी तन्मय वेकारिया को कंसोल किया।
असित मोदी भी हमेशा एक्टर्स के मुश्किलों दिनों में उनके साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने तन्मय वेकारिया को कहा कि “मां का प्यार बहुत बेश कीमती होता है। भले ही आज वह फिजिकल फॉर्म में तुम्हारे साथ में नहीं है। लेकिन वह जहां भी होगी तुम पर उन्हें गर्व महसूस होगा। उनका आशीर्वाद तुम्हारे साथ में हमेशा है।” तन्मय वेकारिया ने बताया कि किस तरीके से उनकी मां उनके एपिसोड ऑन एयर होने का इंतजार किया करती थी। हालांकि बाद में बावरी और नट्टू काका ने भी तन्मय को संभाला और थोड़ी देर बाद माहौल जब ठीक हुआ तो दोबारा से शूटिंग शुरू हुई।



