पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) चीफ ममता बनर्जी ने 15 जून को भारत का चुनाव आयोग(ECI) के सचिव अश्विनी मोहल को एक पत्र लिखा था. इस पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया कि ECI के साथ पार्टी की ओर से आधिकारिक संवाद के लिए केवल दो नेताओं को अधिकृत किया गया है. पत्र के अनुसार, अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ’ब्रायन ही अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तरफ से चुनाव आयोग के साथ आधिकारिक बातचीत करेंगे. इस बीच आज सुबह चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. अपने इस्तीफा पत्र में उन्होंने कहा कि वह खुद को चुनाव आयोग के सामने TMC की अधिकृत प्रतिनिधि की भूमिका से भी अलग कर रही हैं.
चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे के बाद पार्टी के भीतर इस बदलाव को अहम माना जा रहा है. फिलहाल TMC की ओर से इस घटनाक्रम पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. राजनीतिक हलकों में इस फैसले को संगठनात्मक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है. खासतौर पर चुनावी रणनीति और चुनाव आयोग के साथ समन्वय को लेकर पार्टी अब नई व्यवस्था के तहत आगे बढ़ती नजर आ रही है.
TMC Chief Mamata Banerjee wrote a letter to the ECI Secretary Ashwani Mohal on 15th June, stating that only AITC National General Secretary Abhishek Banerjee and Joint Secretary Derek O’Brien were authorised from the party for all communications with the ECI.
Earlier today,… pic.twitter.com/BWQFon5po9
— ANI (@ANI) July 4, 2026
ये भी पढ़ें: ‘हमने LPG संकट का 7 दिन में निकाला समाधान’, राजस्थान में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्या कहा?
चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे के बाद TMC में सियासी हलचल और तेज हो गई है. चंद्रिमा ने सिर्फ अध्यक्ष पद से ही इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि पार्टी के बैंक खातों से जुड़े अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता की भूमिका और चुनाव आयोग के समक्ष पार्टी का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी से भी खुद को अलग कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, इस इस्तीफे की बड़ी वजह उनके पुत्र सौरव बसु का हाल ही में रीताब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट में शामिल होना माना जा रहा है. इस घटनाक्रम ने पार्टी के भीतर तनाव को और बढ़ा दिया है. इस्तीफे के बाद पत्रकारों से बातचीत में चंद्रिमा भट्टाचार्य ने साफ कहा कि उन्हें किसी व्यक्ति से कोई निजी शिकायत नहीं है. लेकिन जिस तरह से उनकी निष्ठा और कामकाज पर सवाल उठाए गए, उसके बाद उनके लिए पार्टी में बने रहना मुश्किल हो गया.
ये भी पढ़ें: Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की डिमांड



