Telangana Election 2023 PM Narendra Modi Mahabubabad Rally Congress BRS CM KCR

Telangana Election 2023 PM Narendra Modi Mahabubabad Rally Congress BRS CM KCR


Telangana Meeting Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि तेलंगाना को बर्बाद करने में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) और कांग्रेस दोनों पापी हैं. तेलंगाना के लोग केसीआर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस चुके हैं. उन्होंने कहा है कि केसीआर सरकार में जो घोटाले हुए हैं. तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनने पर उनकी जांच की जाएगी. पीएम मोदी ने तेलंगाना के महबूबाबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं. 

तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अपने जोरों पर हैं. कांग्रेस से लेकर बीजेपी तक चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने भी तेलंगाना में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जनता को बीजेपी पर विश्वास है. अगला तेलंगाना का मुख्यमंत्री बीजेपी से ही होगा. ये जनता ने तय कर लिया है. पीएम ने कहा कि तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री ओबीसी समाज से होगा. सबको उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा.