Swara bhaskar reveals director teases during early 20s Tej Pratap Yadav asked why dont you slap him

Swara bhaskar reveals director teases during early 20s Tej Pratap Yadav asked why dont you slap him


Swara Bhaskar Rise And Fall 2: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्तक इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’में बतौर कंटेस्टेंट दिखाई दे रही हैं। शो से स्वरा भास्कर के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इसके साथ ही अब शो में स्वरा भास्कर ने अपने साथ हुई गंदी हरकतों के बारे में बताया कि कैसे उनकी फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें बुरी तरह झकझोर कर रख दिया था।

Swara Bhaskar Rise And Fall 2

इस दौरान स्वरा भास्कर तेज प्रताप यादव और बाकि कंटेस्टेंट को डायरेक्टर की गंदी हरकतों के बारे में बताती दिखाई दे रही है। स्वरा ने बताया ये बात उनके अर्ली 20 की है जब वो ‘तनु वेड्स मनु’ के बाद अपनी अगली लीड फिल्म पर काम कर रही थीं।

स्वरा ने कहा, ‘मेरी एक फिल्म थी, उसका डायरेक्टर पीछे पड़ गया था मेरे। दिमाग का दही कर दिया। ये ठीक तनु वेड्स मनु के बाद की बात है। वो मेरी बड़ी लीड फिल्म थी, 56 दिन का शूट, हम हीरोइन हैं उसके। पहले समझाने लगा, जो एक्टर हैं न उसे तो डायरेक्टर से प्यार होना चाहिए, ऐसे होना चाहिए, वैसे होना चाहिए। मैंने कहा- ठीक है सही है सही है।’

डायरेक्टर में कर दिया परेशान

उन्होंने आगे कहा, ‘फिर क्या करे, मेसेजेज करना शुरू कर दे, ऐसी हो, वैसी हो, तुम मेरी ये हो, पटरी भेज रहा है, मैं हें हें कर रही…अब सामने बैठे हो तुम। फिर इसने क्या किया कि एक उसमें लव सीन था। मतलब, एक गाना था, वो चलकर दिखा रहा था। उसने कहा- रिहर्सल करेंगे इस सीन का। मैंने कहा- कौन-कौन है उस रिहर्सल में? तो कहता है कि मैं और तुम डिस्कस करेंगे। मैंने कहा- नहीं, आप एक्टर को बुलाओ, कैमरा पर्सन को बुलाओ, अगर रिहर्सल है तो सारे लोग करेंगे न। हम अकेले काहे करेंगे।’

स्वरा ने कहा, ‘जिस गेस्ट हाउस में हम ठहरे थे, वहां मैं अकेली लेडी थी। मैं गई अंदर, डायरेक्टर और सिनेमेटोग्राफर …बोतल आधी खत्म, दोनों बैठकर पी रहे हैं। मतलब आप सोच सकते हैं कि क्यों एक यंग वुमन, इनफैक्ट एक लड़की जो अपने अर्ली 20 में है, दो शराबी आदमियों के बीच में मुझे क्यों बुलाना चाहिए। मेरी डर से हालत खराब हो गई थी और किसी तरह से मैं भागी वहां से।’

तेज प्रताप यादव ने कही ये बात

एक्ट्रेस ने बताया कि डायरेक्टर वहीं तक नहीं रुका और रात को उनके कमरे तक आ गया। उन्होंने कहा, ‘रात में आया और मेरे दरवाजे पर नॉक कर रहा है। मुझे लगा कि भाई, ये दरवाजा तोड़ देगा क्या। मैंने दरवाजा खोला तो डोल रहा है बिल्कुल। मैंने पूछा- क्या हो गया सर? कहता- क्या मैं तुम्हें गले लगा सकता हूं? मैंने कहा- नहीं, आप गले नहीं लग सकते। तो कहता है- Hug में क्या हो गया, गले ही तो मिलते हैं, मैंने कहा- नहीं, आप नहीं कर सकते । सर आप प्लीज, आप जाइए, मुझे डर लग रहा है।’ इतना सुनकर तेज प्रताप यादव ने कहा- मारी काहे नहीं उसको? इसपर स्वरा ने कहा, ‘मारती कैसे, डायरेक्टर है वो सर फिल्म का।