Sunita Ahuja Reveals That Govinda Uses Hair Patch: गोविंदा 90 के दशक के सुपरस्टार माने जाते हैं और आपको बता दें कि अभी के वक्त में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा खूब चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अक्षय सुनीता आहूजा को कई सारे और रियलिटी शोज में भी देखा जाता है और इंटरव्यू भी देती हुई नजर आती हैं।

बता दे कि इस समय सुनीता आहूजा को शिल्पा शेट्टी के शो ‘मां है ना’ में देखा जा रहा है। इसी शो से गोविंदा की बेटी टीना ने भी डेब्यू किया है। शो में सुनीता कुकिंग के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का लगाती हुई भी नजर आती है। कॉमेडी करते-करते कई बार वह अपने पति का मजाक बना देती है और एक बार फिर से उन्होंने गोविंदा के नकली बालों पर कुछ ऐसा कह दिया है जो वायरल हो रहा है।
क्या नकली बाल लगाते हैं गोविंदा?
अभी के वक्त में सुनीता आहूजा खूब करियर में आगे बढ़ रही है। लेकिन इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता है कि वह अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए अपने पति के नाम का इस्तेमाल कर रही है। Mashable के साथ इंटरव्यू के दौरान वह सुपरस्टार पति के हेयर पैच का मजाक उड़ाती हुई नजर आई। उन्होंने कहा कि जब वह गोविंदा से पहली बार मिली तो वह काफी हैंडसम थे। सुनीता ने हंसते हुए यह भी कहा कि गोविंदा आज भी हैंडसम है लेकिन तब उनके बाल ओरिजिनल थे। अब वह हेयर पैच लगाते हैं।
सुनीता आहूजा इस दौरान हंसते हुए कहती है कि ओपनली हेयर पैच के बारे में बात करना बिल्कुल भी गलत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को हेयर पैच के बारे में बात करने में झिझकना नहीं चाहिए। ऐसा इसीलिए क्योंकि इंडस्ट्री में यह बहुत ज्यादा कॉमन है। इसमें छुपाने वाली कोई बात नहीं है। बहुत सारे हीरो ऐसे हैं जो हेयर पैच का इस्तेमाल करते हैं। सिर्फ हीरो ही नहीं बल्कि हीरोइन भी करती है।
पहले भी गोविंदा का मजाक उड़ा चुकी है सुनीता
इससे पहले भी सुनीता आहूजा ने शो के इवेंट में गोविंदा को बकरी का दिया था और इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। सुनीता ने कहा था कि “मैं उन्हें शेर बताने जा रही थी लेकिन गलती से मेरे मुंह से बकरी निकल गया। बाद में मुझे पता चला की GOAT का असली मतलब ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम होता है। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनके जैसा एक्टर कोई भी नहीं है। मेरे पति सिंगल पीस है और उनके जैसा इंडस्ट्री में ना तो कोई हुआ है और ना ही कभी होगा।”



