Anchal Khurana on Sanchita Ugale: कास्टिंग काउच और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लेकर की तरह की बातें होती हैं। हाल ही में ‘कुमकुम भाग्य’ की एक्ट्रेस की सुसाइड की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। जी हां, कहा जा रहा था कि संचिता उगले ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी।

अब इसी को लेकर मशहूर अभिनेत्री आंचल खुराना ने कुछ ऐसा कह डाला है जिससे सभी हैरान हैं और इस सुसाइड से जोड़कर देख रहे हैं। आंचल खुराना को ‘MTV रोडीज़ 8’ की विनर और ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ की एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है।
सुसाइड के बाद आंचल ने कहा कि जिस तरह से आर्टिस्ट के सामने इस इंडस्ट्री में हरकतें की जाती हैं वो लोगों को इमोशनली तोड़ देता है।
साथ नहीं सोओगी तो रिप्लेसमेंट..
आंचल खुराना का कहना है कि, “एक और एक्टर ने आत्महत्या कर ली। 30 साल की संचिता उगले। चैनल को टीआरपी चाहिए, प्रोड्यूसर को बजट बचाना है और दर्शकों को मनोरंजन चाहिए। इसके पीछे कभी ये सोचा है कि एक एक्टर पे क्या गुजरती है। एक छोटी सी बात रिप्लेसमेंट की, किसी के साथ सोओगी नहीं तो रिप्लेसमेंट, किसी के साथ बहस कर लोगे, अपना स्वाभिमान बचा लीजिए तो रिप्लेसमेंट या तुम्हारे दिन काट देंगे। कभी असल में किसने सोचा है कि एक एक्टर पे क्या बीत रही है या इन्फ्लुएंसर पे जो लोग सुसाइड कर रहे हैं।” इसके अलावा भी आंचल ने काफी कुछ कहा जो कि कहीं ना सही है। इस दौरान वो काफी दुखी नजर आ रहीं थीं।
प्रोड्यूसर नाराज हो जाएंगे…
इस वीडियो के अलावा आंचल ने एक कैप्शन भी लिखा था। एक्ट्रेस ने लिखा, ”हो सकता है कि इससे चैनल और प्रोड्यूसर नाराज़ हो जाएं, लेकिन सच तो यही है। मैं कैमरे के सामने मुस्कुराती हुई खड़ी रहती हूं, लेकिन अंदर एक तूफ़ान चल रहा होता है। हर दिन हम अगले ऑडिशन, उस एक लाइन या अपने सपने को पाने की कोशिश में जागते हैं। जो चीज़ किसी को दिखाई नहीं देती,जिस पर कोई ध्यान नहीं देता वह है हमारी थकान। प्रासंगिक बने रहने का दबाव और भुला दिए जाने का डर बहुत भारी पड़ता है। वे यह नहीं देख पाते कि बंद दरवाज़ों के पीछे हम अंदर से कैसे टूट जाते हैं।”



